टॉप 10 बिजनेस आइडिया बिहार के लिए

. 1 min read
टॉप 10 बिजनेस आइडिया बिहार के लिए

उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में बिहार का शुमार किया जाता है। कुदरत ने इस राज्य को आम आदमी के जीवन में जरूरत आने वाली प्रत्येक वस्तु दी है। यहां पर गेहूं, चावल, दलहन, तिलहन, कपास, रेशम के अलावा अनेक प्रकार के खनिज भी यहां मिलते हैं। इसके अलावा बिहार में भागलपुर, गया के रेशम के वस्त्र दुनिया भर में मशहूर हैं। बिजनेस की तलाश करने से पहले हमें बिहार की इकोनॉमी के बारे में थोड़ा ध्यान देना होगा।

बिहार की अर्थव्यवस्था

किसी भी क्षेत्र में बिजनेस शुरू करने से पहले हमें यह जानना होगा कि उसकी अर्थव्यवस्था कैसी है और उसमें किस तरह के बिजनेस से लाभ कमाया जा सकता है। इसलिये बिहार की अर्थव्यवस्था के बारे में जानते हैं। बिहार की 2010-21 की जीडीपी लगभग 96 बिलियन डॉलर की है। इस राज्य की जीडीपी रैँकिंग 13 है। यहां का जीडीपी ग्रोथ रेट 10.50 से थोड़ा अधिक है। यहां की आय के साधनों के बारे पर भी एक नजर डालते हैं। यहां पर एग्रीकल्चर से 23 परसेंट आय होती है, इंडस्ट्रियल सेक्टर से मात्र 1 परसेंट ही आय होती है। बिहार राज्य में सबसे अधिक आय सर्विस से 60 परसेंट होती है।

बिजनेस शुरू करने के हैं गोल्डेन चांस

अब बिहार की अर्थव्यवस्था की जांच पड़ताल के बाद यह मालूम हुआ कि यहां पर बिजनेस शुरू करने के अच्छे चांस हैं।इसका प्रमुख कारण यह है कि यहां पर कच्चा माल बहुतायत में हैं और काम करने वाले लोग भी बहुत हैं लेकिन इनका दोहन करने वाले यानी बिजनेसमैन नहीं हैं। इसलिये जो भी बिजनेस शुरू करना चाहता हों वो अपने बजट के हिसाब से यहां बिजनेस करने का प्लान बना सकता है। इसके लिए आपको अपने मनपसंद बिजनेस को चूज करना होगा। कई तरह के बिजनेस में यहां की सरकार भी मदद करने को तैयार है।  इस बारे में सरकारी कार्यालयों से ही सही जानकारी हासिल की जा सकती है।

1. डिजिटल मार्केटिंग

यदि आपको डिजिटल मार्केटिंग का अच्छा खासा ज्ञान है तो आप बिहार में अपने इस ज्ञान का इस्तेमाल करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बिहार की जनसंख्या में युवाओं का प्रतिशत अधिक है। सर्विस सेक्टर अधिक होने के कारण यहां का युवा जागरुक है और जो जागरुक नहीं है वो भी आगे आने का प्रयास करता है। इसलिये डिजिटल मार्केटिंग का अच्छा चांस हो सकता है। आप चाहें तो सोशल मीडिया, वेब डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, पीपीब एड्स के माध्यम से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इससे आपको अच्छी खासी आमदनी हो सकती है। इस बिजनेस के लिए आपको अपने मार्केट और कस्टमर्स की पसंद का विशेष ध्यान रखना होगा। अपने बिजनेस को लोकल फार वोकल भी बनाना होगा।

2. फ्रीलांसर

बिहार के लोगों को दुनिया भर की तमाम जानकारी चाहिये। वो स्वयं भी कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहते हैं। इसके लिए वह बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। या कुटीर उद्योगों की स्थापना करना चाहते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा होगा कि आप फ्री लांसिंग का काम का शुरू कर सकते हैं। आप अपने लेखों से बिहार के नये उद्यमियों को गाइड करने वाले लेख लिख सकते हैं। आप उन्हें बिहार में संभावित बिजनेस और उनसे होने वाले मुनाफे की जानकारी दे सकते हैं। इससे आपका बिजनेस तो आगे बढ़ेगा और इस बिजनेस के माध्यम से भारी संख्या में लोग आपसे सलाह भी लेने आ सकते हैं। आप अपने लेख सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का यूज कर सकते हैं। बिहार के अधिकांश लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, ये लोग ही आपके मेन कस्टमर्स साबित हो सकते हैं।

3. कुटीर उद्योग

बिहार में कुटीर उद्योग की बहुत ही अच्छी संभावनाएं हैं। बिहार में अचार, पापड़, मुंगौड़ी जैसे फूड आइटम के लिए आपको न तो कच्चे माल की कमी होगी और इन्हें बनाने वाले कारीगर भी घर-घर मिल जायेंगे। यहां के लोगों के लिए ये पारंपरिक फूड आइटम हैं। इसके बनाने के लिए उन्हें किसी तरह की ट्रेनिंग की जरूरत नहीं हैं। इस लिये आपको इस तरह का बिजनेस शुरू करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बहुत ही आसानी से यह बिजनेश शुरू करके अच्छी कमाई की जा सकती है।

a man running away with a light bulb in his hands

4. फ्रेंचाइजी बिजनेस

यदि आपको कोई बिजनेस आइडिया नहीं आ रहा हो तो आपके लिए सबसे अच्छा यही बिजनेस होगा कि आप किसी मशहूर ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर उसका बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में शुरू-शुरू में तो आपको बड़ा मुनाफा नहीं मिलेगा लेकिन कोई ज्यादा रिस्क भी नहीं रहेगा। साथ ही मशहूर ब्रांड अपने प्रोडक्ट का प्रचार स्वयं ही करता है। इसलिये आपको कस्टमर्स की तलाश के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। दूसरा फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी आपको शुरूआती सेटअप बनाकर स्वयं देती है। अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी मेनटेन करने के लिए अपनी टीम भी देती है और आपको गाइड भी करती रहेगी। इसलिये ये बिजनेस भी आसानी से शुरू किया जा सकता है। बस युज आपको करना है कि आपका बजट क्या है, आप किस एरिया में बिजनेस करना चाहते हैं, आपके कस्टमर्स की डिमांड क्या है। इन बातों को ध्यान में रखकर अपने फायदे का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस तरह के बिजनेस में एजूकेशन, रेस्टोरेंट, फिटनेस, ब्यूटी, प्रोफेशनल सर्विसेज आदि हो सकते हैं।

5. फिश फार्मिंग

बिहार में गंगा नदी के अलावा जगह-जगह पोखर व तालाब की बहुतायत हैं। यहां के लोग भी नॉन वेज खाने के शौकीन हैं। बिहार में नौ लाख एकड़ क्षेत्र पानी से भरा हुआ है, जहां पर मछली पालन का काम आसानी से किया जा सकता है। बिहार सरकार फिश फॉर्मिग को प्रमोट करने के लिए अनेक सुविधाएं देती हैं। सरकारी सुविधाओं की सही जानकारी सरकारी कार्यालयों से ही लिया जाना उचित होगा।

6. फैशन ज्वेलरीज

बिहार में जनसंख्या को देखते हुए फैशन ज्वैलरीज का बिजनेस का अच्छा स्कोप है। फैन्सी ज्वेलरीज से जुड़ा कोई भी काम यहां पर फायदेमंद होगा। इसका कारण यह है कि यहां पर उन लोगों की संख्या काफी अधिक है जो फैशन ज्वेलरीज को पसंद करते हैं। यहां के लोग खुद को अपडेट रखना चाहते हैं, उसके लिए वो लेटेस्ट फैशन ज्वेलरीज खरीदने को काफी वरीयता देते हैं। इसलिये यहां पर यह फैशन ज्वेलरीज का बिजनेस आसानी से चल सकता है। बस आपको अपने बजट के हिसाब से बिजनेस के फार्मेट को चूज करना होगा। चाहे आप फैशन ज्वेलरीज बेचे या उसकी मैन्यूफैक्चरिंग करें।

7. मधु मक्खी पालन

बिहार में मधुमक्खी पालन का बिजनेस मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है। बिहार में हाल के दशकों में यह कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। बिहार में जहां 2012-13 में 11000 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन किया गया था और उससे 88 करोड़ का राजस्व मिला था। अब यह कारोबार तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। मधुमक्खी पालन कम पूंजी में अधिक मुनाफे वाला बिजनेस है।

8. कम्यूटर क्लासेज

बिहार की जनसंख्या में नई उम्र के लोगों की संख्या अधिक होने के कारण कम्प्यूटर क्लासेज का बिजनेस करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका प्रमुख कारण यहां के युवा सर्विस करने की होड़ में रहते हैं। सर्विस करने के लिए कम्प्यूटर ट्रेनिंग आवश्यक होता है। इसलिये कम्प्यूटर क्लासेज का बिजनेस करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

9. फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन

बिहार कृषि प्रधान राज्य है। यहां के गांवों में किसान खेती करते हैं। गांवों में फर्टिलाइजर की बहुत किल्लत रहती है। इसलिये गांवों तक फर्टिलाइजर पहुंचाने की व्यवस्था करने वाला बिजनेस फायदेमंद होगा। बिहार में चावल, मक्का, दलहन, तिलहन, फलों की खेती होने के कारण भारी संख्या में किसानों के पास फर्टिलाइजर पहुंचाने वाला बिजनेस इसलिये फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि अधिकांश किसानों के पास वाहनों की सुविधा नहीं है और वे अपने घर पर फर्टिलाइजर पाने के लिए थोड़ा खर्चा कर सकते हैं। इसलिये यह बिजनेस करना फायदे का सौदा होगा।

young woman looking at the wall with colourful light bulb and business sketch

10. आटोमोबाइल स्टोर या शोरूम

बिहार की तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था का लाभ इस बिजनेस से मिल सकता है। यहां पर लोगों की वाहनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आटोमोबाइल स्टोर या शो रूम का बिजनेस कर सकते हैं। यदि आपके पास अच्छा बजट है तो आप आटोमोबाइल स्टोर का काम करके आटोमोबाइल कंपनियों की मदद कर सकते हैं। उसके बदले में ये कंपनियां आपको मुनाफा दे सकतीं हैं। शो रूम खोलने पर भी आपको अच्छा खासा कमीशन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :

1) बिज़नेस शुरू करने से पहले जान लें ये क़ानून
2) ई-कॉमर्स बिज़नेस की शुरुआत कैसे करें?
3) किराना स्टोर कैसे खोलें?
4) इंटरनेट एंड ब्रॉडबैंड सर्विस कैसे शुरू करें?