कम दामों पर अच्छी चीजों के लिए मशहूर हैं सिक्किम की ये मार्केट

. 1 min read
कम दामों पर अच्छी चीजों के लिए मशहूर हैं सिक्किम की ये मार्केट

भूटान, नेपाल और तिब्बत की विभिन्न संस्कृति से प्रभावित, सिक्किम पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक सुंदर राज्य है। सिक्किम ने अपनी सुखद जलवायु, जैविक वनस्पति, बर्फ से ढके मनोरम दृश्यों और व्यवसायीकरण के कारण दुनिया भर में पर्यटकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। सिक्किम में खरीदारी करना पर्यटकों को बहुत ही अच्छा लगता है। अपने उत्पादों, जैसे अद्वितीय स्मृति चिन्ह, हस्तशिल्प, धार्मिक वस्तुओं, ऊनी कालीन और कई और चीजों को लेकर सिक्किम की दूर दूर तक चर्चा होती है। आप भी यदि बजट के अन्दर सामान लेना चाहते हैं तो सिक्किम में सर्वश्रेष्ठ खरीदारी स्थानों को एक बार अवश्य आजमा सकते हैं। जानिये कहां पर क्या मिलता है:-

1. एमजी रोड

एमजी रोड सिक्किम का प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है। यह शॉपिंग सेंटर सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित है। यह शॉपिंग सेंटर शहर के बीचोबीच आकाश के नीचे एक खुले मॉल की तरह है। यह सेंटर सभी प्रमुख दुकानों, रेस्तरां, कैफे, आदि के लिए हॉटस्पॉट है। एमजी रोड मार्केट एक ऐसी जगह है, जहाँ आप मशहूर सिक्किम चाय की अनेक वैरायटियां एवं धार्मिक झंडे सहित कुछ भी खरीद सकते हैं। इस मार्केट में आप सिक्किम के पारंपरिक कपड़े, हाथ से बने अचार और विभिन्न हस्तकला के सामान भी खरीद सकते हैं।

2. लाल बाजार

लाल बाजार सिक्किम में सब्जियों और फलों का मुख्य बाजार है। यह पूर्वी सिक्किम में स्थित है। बाजार से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा यहां बेचे जाने वाले फल और सब्जियां यहां के लोगों का मुख्य आकर्षण है।  नॉनवेज खाने वालों के लिए सूखी मछलियां और चाइनीज फूड के अनेक व्यंजनों का मुख्य केन्द्र है। यह एमजी रोड मार्केट के करीब स्थित है। इसलिये यहां पर आने वालों की भीड़ अधिक लगी रहती है।

3. न्यू मार्केट

गंगटोक के शहर के बीच में स्थित यह न्यू मार्केट निस्संदेह सिक्किम में सबसे लोकप्रिय खरीदारी स्थानों में से एक है। बाजार में ड्राई फ्रूट्स, बर्फी, और मीठे आम के व्यंजन खरीदने के लिए कुछ बेहतरीन आइटम मिलते हैं। न्यू मार्केट में बहुत सारी रंगबिरंगी छोटी-छोटी दुकानें हैं, जो काफी आकर्षक दिखती हैं। यहां पर सूखे आम के व्यंजनों की खरीदारी के लिए न्यू मार्केट जाने की सलाह दी जाती है।

4. ओल्ड मार्केट

सिक्किम में ओल्ड मार्केट खरीदारी की सबसे जीवंत जगहों में से एक है। बाजार एमजी मार्ग में स्थित है, जो फैशन के कपड़ों, हस्तशिल्प और अन्य फैशन से संबंधित सामान के लिए बहुत प्रसिद्ध है। पूरे साल पर्यटकों के साथ यह बाजार हमेशा गुलजार रहता है। डोगरा ज्वैलरी पुराने बाजार से खरीदारी करने के लिए प्रसिद्ध वस्तुओं में से एक है। इसके अलावा बहुत अच्छी क्वालिटी के साथ उचित मूल्य पर अखरोट, बादाम भी खरीद सकते हैं।

5. डायरेक्टरेट आफ हैंडीक्राफ्ट एण्ड हैंडलूम

यह बाजार अपने अनोखे, बड़े बिक्री एम्पोरियम के लिए बहुत प्रसिद्ध है, जो तिब्बत रोड पर स्थित है। यह बाजार उन लोगों के लिए सबसे अच्छा खरीदारी स्थल है जो  सिक्किम की दस्तकारी वाली वस्तुओं और कलाकृति को खरीदना चाहते हैं। स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा बनाए गए बढ़िया पारंपरिक उत्पादों के लिए आपको बहुत अच्छे विकल्प और उचित मूल्य मिलेंगे। यहां पर खरीदारी करने के लिए मुख्य वस्तुओं में तेजस्वी ठेंगका, कलात्मक लकड़ी की नक्काशी वाली वस्तुएं, सजावटी दीवार पर लटकने वाले सामान, मुलायम ऊनी कालीन और बहुत कुछ शामिल हैं।

6. त्सोमो मार्केट

सुंदर त्सोमो झील की यात्रा के बिना गंगटोक का सफर अधूरा ही रहेगा। पर्वत श्रृंखलाओं से घिरी इस झील की शांति आपको अवश्य लुभायेगी। इस ऊंचाई वाली झील का मुख्य आकर्षण यहां का स्ट्रीट बाजार है। इस मार्केट की खास बात यहां के ऊनी कपड़ों के विशाल भंडार हैं। जहां वैरायटियों की भरमार है। इस बाजार में बिक्री के लिए जैकेट, शॉल, ऊनी मोजे, स्कार्फ और कंबल आदि  उपलब्ध रहतीं हैं। गंगटोक के विभिन्न बाजारों की तरह, यह बाजार भी सस्ते दरों पर कुछ उच्च गुणवत्ता वाले ऊनी आइटम से भरपूर है। इस मार्केट में आपको सौदेबाजी करनी होगी।

sketch of a busy market in India

7. कॉन्डोमिका

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित कॉन्डोमिका मार्केट चाइनीज वस्तुओं की शॉपिंग के लिए पहचानी जाती है। आपको यहां पर चाइनीज मोमेन्टो का एक अच्छा कलेक्शन भी मिलेगा। गंगटोक के एमजी रोड पर दाईं ओर स्थित, यह शॉपिंग सेंटर शहर में छोटे चाकू और स्मृति चिन्ह का सबसे बड़ा स्टोर है।

8. सिपराज प्लाजाग्

सिपराज प्लाजा गंगटोक में एक ही इमारत में दुकानों का एक समूह है। सिपराज प्लाजा हस्तशिल्प, आभूषणों और अन्य पारंपरिक वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां की दुकानों में कार्पेट, पपीर माचे की वस्तुएं,  चमड़ा और फर, वुडकार्विंग्स, शॉल और कढ़ाई, शहद, कपड़े, चटख ढंग के बुने हुआ स्वेटर और कार्डिगन मुख्य रूप से बेची जाती हैं। स्थानीय खरीदारों के बीच इस बाजार की एक अलग ही पहचान है।

9. क्यूरियो क्राफ्ट गैलरी

सिक्किम के गंगटोक में  क्यूरियो क्राफ्ट गैलरी क्यूरियो सिटी, होटल मयूर के नीचे, पीएस रोड (मुख्य अस्पताल के ठीक ऊपर) स्थित है। यह क्याूरियो क्राफ्ट गैलरी शहर में बेहतर गुणवत्ता वाले हस्तशिल्प स्टोरों में से एक है। यहां पर बौद्ध कलाकृति का बहुत ही हाई क्वालिटी का सामान मिलता है।

10. गीजिग बाजार

गीजिंग बाजार सिक्किम के पेलिंग में एक छोटा सा व्यापारिक क्षेत्र है।  100 से अधिक साल पहले स्थापित, इस जगह को पेलिंग के साथ-साथ सिक्किम के सबसे बड़े और सबसे पुराने शॉपिंग स्थानों में से एक माना जाता है। गीजिंग बाजार की स्थापना पेमयांगत्से मठ के एक भिक्षु द्वारा की गई थी और, मुख्य रूप से, गाँव के निवासियों के लिए यह बाजार बनाया गया था। पहले यहां पर पारंपरिक और स्थानीय लोगों की जरूरत का ही सामान मिलता था लेकिन अब बदलते वक्त और लोगों की मांग को देखते हुए अब, यहां पर हर तरह के सामान की दुकानें हैं। जहां से आप कुछ भी खरीद सकते हैं। अधिकांशत: स्थानीय लोग आमतौर पर अपनी दैनिक खरीदारी करने के लिए गीजिंग बाजार में आते हैं। यहां पर सब्जियाँ,फल, दाल,चावल और रोजमर्रा की जिन्दगी में काम आने वाला सामान मिलता। हालाँकि, यहाँ, आप कई कलाकृतियों की दुकानें भी देख सकते हैं, जहाँ से आप विशिष्ट तिब्बती कालीन, वॉल हैंगिंग और विश्व प्रसिद्ध सिक्किम चाय भी खरीद सकते हैं।

11. लामा तेनजिंग वांगडाक प्लेस

जब पेलिंग में सबसे अच्छी खरीदारी की जगहों के बारे में बात की जाती है, तो सबसे पहला नाम जो आता है वह है लामा तेनजिंग वांडक प्लेस। पेलिंग के होटल सोनमचेन के बगल में स्थित हैं। इस जगह पर हस्तनिर्मित तिब्बती ठेंगका का बहुत ही बेजोड़ कलेक्शन भी है। खास बात यह है कि यहां की वस्तुएं बहुत ही उचित दाम पर मिलती हैं। यहां पर तिब्बती कालीन और विभिन्न प्रकार की कलाकृतियाँ भी उपलब्ध हैं।

12. रूरल आर्टिशियन मार्केटिंग सेंटर

पेलिंग में अन्य दो खरीदारी बाजारों की तरह, रूरल आर्टिशियन मार्केटिंग सेंटरर में पारंपरिक वेशभूषा और स्थानीय शिल्प भंडार भी हैं। इसके अलावा, आप यहां विभिन्न उत्पादों जैसे अखरोट, तिब्बती चाय, और इलायची भी खरीद सकते हैं। बाजार में विभिन्न पारंपरिक बौद्ध दस्तकारी वस्तुएं भी हैं, जो काफी सुंदर होतीं हैं। इसलिए, यदि आप चाहते हैं, तो आप उन्हें मोमेन्टो के रूप में अपने घर भी ले जा सकते हैं। आप यहां से तिब्बती धार्मिक झंडे और लेप्चा बुनाई के शॉल भी खरीद सकते हैं। इस शहर में मिलने वाली आकर्षक वस्तुओं में तिब्बती कालीन, चांदी के गहने और कीमती पत्थरों, जैम और जूस, तिब्बती मुखौटे, लोकल वाइन, मूर्तियाँ, वॉल हैंगिंग और  सिक्किम के आकर्षक चाय कप प्रमुख हैं।

13. लाचेन मार्केट

उत्तरी सिक्किम के छोटे से गांव लाचेन से चार किलोमीटर दूर लाचेन मार्केट लगती है। इस मार्केट में हैंडीक्राफ्ट सेंटर है, जो बाजार का मुख्य केन्द्र है। इसके अलावा पर्यटकों को आकर्षित करने वाली अनेक वस्तुएं भी यहां पर उपलब्ध हैं। इस बाजार के पास प्राचीन बौद्धिक मठ हैं, का नाम नग्डोब हैं। यहां पर खान-पान के शौकीन लोगों के लिए अनेक रेस्टोरेंट भी हैं।

blurred interior of a supermarket

14. सुपर मार्केट

गंगटोक का सुपर मार्केट सिक्किम का एक ऐसा स्थान है। यहां पर एक छत के नीचे आम आदमी की सभी जरूरतों का सामान आसानी से मिल जाता है। इस बाजार में आपको सब्जियां, फल, कपड़े व किचेन के सारे आइटम मिल जायेंगे। इस सुपर मार्केट में ब्रांडेड कंपनियों के तेल, घी, मसाले सहित अनेक किचेन का सामान उचित रेट में मिलता है। समय समय पर यहां सेल भी लगायी जाती है, जिसमें अनेक खूबसूरत वस्तुओं बहुत ही किफायती दामों पर मिल जातीं हैं।

15. डेन्टम बाजार

सिक्किम के डेन्टम फॉरेस्ट ब्लाक में डेन्टम बाजार स्थित है। इस छोटे से बाजार में स्वादिष्ट व्यंजन काफी उचित दाम पर मिलते हैं। यहां के बाजार में कपड़े भी आकर्षक दामों पर उपलब्ध हैं। यह बाजार बजट में खरीदारी करने वालों की प्रमुख बाजार है। यहां पर एवरेज खरीदारों की भारी भीड रहती है। यहां हर दुकान में बीयर / वाइन / इंग्लिश वाइन भी रहती है।

16. रावांगला न्यू मार्केट

सिक्किम के रावांगला के लेगशिप-राबोन्गला रोड पर स्थित है ये रावांगला न्यू मार्केट। ये मार्केट पहाड़ी क्षेत्र की प्रमुख मार्केट मानी जाती है। इस मार्केट में हर चीज मिलती है। पहाड़ी क्षेत्र में बाजार होने के कारण यहां बिकने वाली चीजें मैदानी क्षेत्र की मार्केट के रेटों से कुछ अधिक महंगी मिलती हैं। इस छोटे से कस्बे में स्थित बाजार की वस्तुओं के दाम रोजाना नये होते हैं। यहां बिकने वाली वस्तुओं में कपड़ा, सब्जियां प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें :

1) कोलकाता के 9 लोकप्रिय मार्केट्स
2) गोवा की लोकप्रिय मार्केट
3) मेघालय की कुछ लोकप्रिय मार्केट

4) ये हैं लखनऊ के 14 प्रसिद्ध बाज़ार