बेशकीमती व अनूठी चीजों का खूबसूरत संगम हैं अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत मार्केट

. 1 min read
बेशकीमती व अनूठी चीजों का खूबसूरत संगम हैं अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत मार्केट

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भूमि, अरुणाचल प्रदेश, खरीदारों और दुकानदारों के लिए स्वर्ग के समान है क्योंकि यह राज्य अपने आगंतुकों को विविध खरीदारी  के लिए प्रोत्साहित करता है। पासीघाट और ईटानगर के बाजार अरुणाचल प्रदेश में खरीदारी के लिए मुख्य स्थान हैं। अरुणाचल प्रदेश राज्य सरकार एम्पोरिया, गन्ने और बांस के हस्तशिल्प, लकड़ी की नक्काशी और बुने हुए कालीनों से समृद्ध संस्कृति को प्रमोट करती है। यहां के कई सजावटी सामान और स्मृति चिन्ह आने वालों का दिल जीत लेते हैें।  पारंपरिक लकड़ी के नक्काशीदार मुखौटे, माँ और बच्चे या शिकारियों के लकड़ी के आकर्षक चित्र यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर खीच लेते हैं।  पर्यटकों के बीच लकड़ी से बने मुखौटे अन्य पसंदीदा वस्तुएं हैं। अरुणाचल प्रदेश में खरीदारी करते समय, मनके गहने और बुने हुए  हार खरीदना न भूलें। मालाओं को वांगचो महिलाओं द्वारा बनाया गया है। ये महिलाएं एक्रिलिक और कपास के आकर्षक बैग भी बनातीं हैं। यहां के अन्य पारंपरिक प्रोडक्ट मेंं गन्ना और बांस का हेडगियर और अन्य फर्नीचर के अलावा कैरी बैग शामिल हैं। इनके अलावा, अरुणाचल प्रदेश की 30 बड़ी जनजातियों में से प्रत्येक की अपनी हथकरघा डिजाइन है।  जो उनकी स्कर्ट और शर्ट और मिश्मी सूती शॉल में अलग ही दिखाई देती है। यहां के मोनपा के व्यंजन, शेरडुकपेन शॉल, अपाटनी जैकेट, स्कार्फ और हाफ स्कर्ट खूबसूरत चीजों में शामिल हैं। विभिन्न बौद्ध देवताओं के सबसे चटख रंग का ठेंगका मिलता है, जो अरुणाचल प्रदेश के मठों और लहांगों को सजाने के काम आता है। आइए जानते हैं कि कहां कौन सी चीज मिलती है, कौन-कौन से बाजार हैं:-

1. हैंडीक्राफ्ट सेंटर तवांग

तवांग का हैंडीक्राफ्ट सेंटर हस्तशिल्प के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। यह हैंडीक्राफ्ट सेंटर अरुणाचल प्रदेश के हस्तशिल्प का बहुत ही अनूठा संगह है। यहां की वस्तुओं की गुणवत्ता बहुत ही उत्कृष्ट है। विशेष रूप से बुने हुए पहनावे बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। ने वास्तव में खरीदने लायक है। खरीदारी के लिए हस्तशिल्प केंद्र अच्छा है। आप अरुणाचल से संबंधित सभी सामान पा सकते हैं। यहां कपड़ों के अलावा बांस से बनी कलाकृतियां बहुतायत में मिलती हैं।

2. क्राफ्ट सेन्टर एण्ड इम्पोरियम ईटानगर

उद्योग विभाग द्वारा संचालित ईटानगर के क्राफ्ट सेंटर और एम्पोरियम में शॉल, कालीन, नक्काशीदार डिजाइन और सुंदर बेंत और बांस के काम की एक अच्छी वैरायटी  है। इटा फोर्ट इस जगह के बहुत पास है। इस सेंटर का शाम के समय आकर्षण बहुत बढ़ जाता है। इसलिए शाम के समय यहां पर आने वालों की भीड़ बहुत बढ़ जाती है। यहां बिकने वाले आदिवासियों के कपड़े और गहने देखने में बहुत ही अच्छे लगते हैं।  इस इम्पोरियम में यहांं स्थानीय जनजातीय लोगों द्वारा बनाये गये सामानों की अनेक ऐसी वैराइटियां हैं, जो हमें कहीं बाहर नहीं मिल सकती है। ें

3. बोमडिला बाजार

बोमडिला बाजार रूपा या टेंगा के अन्य नजदीकी कस्बों के बाजारों से आश्चर्यजनक रूप से बड़ा है। इस बाजार में एक ही छत के नीचे सभी आवश्यकताओं की दुकानें मिल सकती हैं। तीन मंजिल के शॉपिंग प्लाजा और  खाने के शौकीन लोगों के लिए खास रेस्टोरेंट की व्यवस्था बोमडिला बाजार की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

ऊनी सामग्री और जैकेटभी निकटतम दुकानों में मिलते हैं।  यह बाजार बोमडिला में है, इसलिये इसका नाम बोमडिला बाजार है। इस बाजार की दुकानों में अधिकांशत: महिलाएं ही सामान बेचती दिखाई देतीं हैं। यहां पर सब्जियां और फल भी मिलते हैं।

bags hanging in display of market

4. आकाश दीप और लेगी कॉम्प्लेक्स

आकाश दीप और लेगी कॉम्प्लेक्स ईटानगर में दो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं। आकाश दीप में जरूरत की सभी चीजें मिलती हैं। इसके अलावा फैंसी चीजें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करतीं हैं।

5. पिंकी मार्केट तेजु

अरुणाचल के तेजु में पिंकी मार्केट शहर की सबसे आकर्षक जगह है। इस मार्केट में खाने-पीने के सामान के साथ ही मनोरंजन के भी साधन हैं। इस मार्केट की खास बात यहां के कपड़ों के बड़े-बड़े स्टोर हैं। जहां पर हर तरह के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं।

6. बीबी प्लाजा

ईटा नगर में बी बी प्लाजा नाम का बहुत ही शानदार शॉपिंग मॉल है। यह शॉपिंग मॉल ब्रांडेंड कपड़े और जूतों के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां पर आने वाले युवा पूरे दिन का प्रोग्राम बनाकर आते हैं। युवाओ को यहां पर अपनी पसंद की हर चीज मिल जाती है। यहां पर अनेक ब्रांडों के स्टोर हैं तथा यहां चाइनीज फूड के अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं। यहां पर वीकेंड में अधिक भीड़ होती है। यह शॉपिंग मॉल ईटानगर के कोना क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र में आने-जाने के साधन पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं।

7. चाइना स्टोर

अरुणचल के न्यू पेलिन शहर के कोना क्षेत्र में याचुली-कोलोंगांग रोड पर यह चाइना स्टोर स्थित है। चीन के चोबा बॉर्डर के रिमोट एरिया में स्थित चाइना बाजार की खास बात यह है कि यहां पर अच्छी किस्म का सामान सस्ती दरों पर मिलता है। यहां के दुकानदार अपने माल का दाम एकदम फिक्स रखते हैं। यहां सौदेबाजी की कोई गुंजाइश नहीं है। इस चाइना स्टोर में जरूरत का सारा सामान उपलब्ध रहता है।

8. शिवासो शॉपिंग कॉप्लेक्स

अरुणाचल प्रदेश के तेजु के मेन बाजार रोड पर स्थित शिवासो शॉपिंग काम्पलेक्स युवाओं के बीच आकर्षण का केन्द्र है। युवाओं को समय बिताने के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह है। इस बाजार में ब्राडेंड कपड़े, जूते की दुकानें हैं। इसके अलावा यहां पर एटीएम की सुविधा उपलब्ध हैं। अनेक अच्छे-अच्छे सैलून भी हैं। इसके अलावा यहां पर अनेक वाइन स्टोर भी हैं।  इस बाजार में जाने वालों का कहना है कि इस रिमोट एरिया में यह कॉम्पलेक्स युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहंीं है क्योंकि यहां पर एटीएम सुविधा होने से जो व्यक्ति जितने रुपये का सामान खरीदना चाहता है वो खरीद सकता है।

9. लेगी काम्प्लेक्स

ईटानगर के कोना क्षेत्र में यह लेगी काम्पलेक्स है। यह काम्पलेक्स ब्रांडेड कपड़ों व जूतों के साथ सौंदर्य प्रसाधन के सामान का एक अनूठा केन्द्र है। नॉन वेज के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए बहुत सही स्थान है। यहां पर चिकन, मटन, फिश  की बहुत सी दुकाने हैं। यहां पर दांतों का अस्पताल भी है। खाने-पीने के अनेक रेस्टोरेंट भी हैं। जहां पर स्थानीय पारंपरिक फूड आइटम के अलावा चाइनीज फूट आइटम भी मिल जाते हैं।  इस काम्पलेक्स की खास बात यह है कि यहां पर मिलने वाले कपड़े काफी अच्छी क्वालिटी के होते हैंÑ। साथ ही इनके दाम भी थोड़े से ज्यादा होते हैं। इसके बावजतू यहां पर कपड़े खरीदने वालों की संख्या अधिक होती है।

10. तेगा इंटरप्राइजेज

अरुणाचल प्रदेश के तेजु में महात्मा गांधी रोड पर तेगा इंटरप्राइजेज है। इसकी खास बात यह है कि यहां पर घर-गृहस्थी में काम आने वाला दाल, चावल, आटा, घी-तेल, मसाले सहित किचेन का सारा सामान बहुत ही उचित दामों पर मिलता है। यहां काम करने वाले कर्मचारी बहुत ही विनम्र और मिलनसार हैं। यहां आने वाले ग्राहकों को  अपना मनपसंद सामान खरीदने में कोई परेशानी नहीं होती है।

outer look of a cloth stall

11. वेली शॉपिंग सेन्टर

अरुणाचल प्रदेश के नहरालगन के ईटानगर रोड के पापुम पेयर के ए सेक्टर में ये शॉपिंग सेंटर स्थित है। यह सेंटर ब्रांडेड वस्तुओं के लिए पहचाना जाता है। यहां पर कपड़ों का कलेक्शन बहुत ही सुन्दर है। यहां आने वालों का कहना है कि इस शॉपिंग सेंटर में लेटेस्ट डिजाइनों का अच्छा खासा संगम रहता है।

12. एममार्ट पासीघाट

पासीघाट के मेडॉग काउंटी में एमजी रोड पर एममार्ट पासीघाट के नाम से यह शॉपिंग मॉल स्थित है। पासीघाट अरुणाचल प्रदेश की स्मार्ट सिटी है। इस मॉल में ब्रांडेड कपड़े, जूते, सौंदर्य प्रसाधन का सामान बहुत मिलता है। यहां पर चाइनीज फूड के रेस्टोरेंट हैं जो युवाओं के आकर्षण का केन्द्र हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश का सबसे पुराना शहर है जिसे अब सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। इसको देखते हुए यहां पर आने वालो की संख्या में काफी इजाफा होगा। इसके साथ ही यहां का व्यापार भी तेजी से बढ़ेगा।

13. पेपे जीन्स स्टोर नाहरलागन

अरुणाचल प्रदेशके नाहरलागन शहर के बड़ा पानी बाजार क्षेत्र में स्थि पेपे जीन्स स्टोर युवा दिलों की धड़कन है। यहां पर सभी कंपनियों की एक से एक महंगी जीन्स उपलब्ध हैं। एक बात यहां की यह खास है कि यहां मिलने वाली जीन्स की क्वालिटी पूरे देश की क्वालिटी से अच्छी होती है। इसलिये यहां की जीन्स की कीमतें भी काफी अच्छी होती हँ। यहां पर जींस के साथ ब्रांडेड कपड़ों की भी दुकानें हैं।

14. इनमार्क शॉपिंग मॉल

इनमार्क अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एनएच 52 ए गंगा मार्केट स्थित इनमार्क शॉपिंग मॉल कम दाम में अच्छे सामान का प्रमुख केन्द्र है। इस मार्केट को फैशन का घर भी कहा जाता है। यहां पर सस्ता और एफोर्डेबल सामान मिलने के कारण भीड़ बहुत अधिक होती है। यहां के रिटेल फैशन आउटलेट नई-नई डिजाइनों वाले कपड़ो से भरे रहते हैं। यहां आने वालों का कहना है कि सस्ते दाम के मतलब यह नहीं कि क्वालिटी डाउन होती है।यहां पर कम दाम में अच्छी क्वालिटी का सामान मिलता है। यहां पर मिलने वाली लड़कियों की टॉप बहुत ही लेटेस्ट होतीं हैं। इसलिये यहां पर लड़कियों की भीड़ अधिक रहती है।

यह भी पढ़ें :

1) इंदौर की लोकप्रिय मार्केट
2) पुणे की कुछ लोकप्रिय मार्केट
3) गोवा की लोकप्रिय मार्केट
4) कोलकाता के 9 लोकप्रिय मार्केट्स

5) ओके स्टाफ क्या है? कैसे ये ऐप आपका बिजनेस बढ़ाने में मदद करता है?

OkCredit के ब्लॉग के साथ पाएँ बेस्ट बिज़नेस आइडीयाज़ और बिज़नेस टिप्स कई भाषाओं में जैसे की हिंदी, अंग्रेज़ी, मलयालम, मराठी और भी कई भाषाओं में.
डाउनलोड करें OkCredit अभी और छुटकारा पाएँ रोज़ की झंझट से.
OkCredit 100% भारत में बनाया हुआ ऐप है!