आधार कार्ड में ऐड्रेस, मोबाइल नम्बर कैसे अपडेट करें?

. 1 min read
आधार कार्ड में ऐड्रेस, मोबाइल नम्बर कैसे अपडेट करें?

आधार 12 अंकों की एक ऐसी व्यक्तिगत पहचान संख्या है जो यूआईडीएआई द्वारा भारत सरकार की ओर से भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है। यह संख्या पूरे भारत में आपकी पहचान और पते का प्रमाण होती है। आधार कार्ड  काफी सरकारी और गैर सरकारी सुविधाओं जैसे सब्सिडी, स्कालरशिप, बैंकिंग, पेंशन, इंश्यूरेंस आदि  के लिए आवश्यक है। इसलिए यह ज़रूरी है कि आधार  ज़रूर बनवाएं और उसे अपडेट भी रखें।

आधार में बदलाव की आवश्यकता

एक बार आपका आधार कार्ड बनने के बाद जीवन में कई ऐसे पड़ाव आते हैं जिनकी वजह से आपको आपके आधार कार्ड को अपडेट करने की आवश्यकता पड़ सकती है। जैसे -उम्र बढ़ने से आपके फिंगरप्रिंट, चेहरे आदि में बदलाव आ सकते हैं। वहीं फोन नंबर, अड्रेस आदि भी शादी, नौकरी आदि के कारण बदलने की आवश्यकता पड़  सकती है। बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डाटा अपडेट कराया जा सकता है। बायोमेट्रिक आपका आंख , फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफ है। डेमोग्राफिक इन्फो में आपका नाम, अड्रेस, जन्मतिथि, लिंग, नंबर, ईमेल आदि आ जाते हैं।

रजिस्टर्ड नंबर की है आवश्यकता

अपने आधार कार्ड में डाटा अपडेट करने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।  एनरोलमेंट या आखिरी अपडेट के समय इस्तेमाल किये गए नंबर को आपको अपडेट के समय वेरिफाई करना होगा।

क्या करें अगर नहीं है रजिस्टर्ड नंबर पास?

  • यदि आपने आधार के लिए एनरोल होते समय अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं कराया है तो आपको एक परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर जाकर अपना नंबर रजिस्टर करना होगा।
  • एसएसयूपी का इस्तमाल करके अपना अड्रेस अपडेट करने के लिए आपको आपका मोबाइल नंबर आधार पे रजिस्टर करना होगा।  या फिर आप पीईसी जाकर अपना नंबर रजिस्टर करा सकते हैं। सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट ले जाना ज़रूरी है।
  • यदि आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आपके पास नहीं है या आपसे कहीं खो गया है तो आप उसे पोस्ट या ऑनलाइन माध्यम से अपडेट नहीं करा सकते, इसके लिए आपको खुद ही नज़दीकी  सेंटर जाना होगा।
  • पुराना नंबर होने के बावजूद नया नंबर रजिस्टर करने के लिए भी आपको यही प्रक्रिया अपनानी होगी।

दो तरीकों से आप आधार डिटेल अपडेट कर सकते हैं :

1. ऑनलाइन  मोड

  • सेल्फ सर्विस ऑनलाइन मोड में नागरिकों को अड्रेस अपडेट की सुविधा है, जहाँ वे डायरेक्ट पोर्टल पर अपनी रिक्वेस्ट अपडेट कर सकते हैं। पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। नागरिक की पहचान उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर की जाती है। यह प्रक्रिया कम्पलीट करने के लिए, नागरिकों को सपोर्टिंग प्रूफ ऑफ़ अड्रेस अपलोड करने होते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर की जा सकती है। नयी अपडेट रिक्वेस्ट डालते समय यह सुनिश्चित करें की अपने मान्य डॉक्यूमेंट ही लगाएं हैं।

इस लिंक पर जाकर आप 'अपडेट आधार' पर क्लिक करें।

2. परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर  (पीईसी )जाकर

  • नागरिक परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर जाकर भी अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं। सेंटर पर एक ऑपरेटर आपकी मदद के लिए रहता है। यह ऑपरेटर आपसे आपके प्रूफ के डाक्यूमेंट्स लेकर आपकी अपडेट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेता है।  डॉक्यूमेंट की जांच ऑपरेटर द्वारा ही की जाती है। सेल्फ सर्विस पोर्टल पर आप अपना अड्रेस अपडेट कर सकते हैं।  बाकी डिटेल्स और बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए आपको खुद  पीईसी जाना पड़ेगा। अपने नज़दीकी एनरोलमेंट सेंटर को लोकेट करने के लिए आप इनकी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • जा सकते हैं किसी भी सेंटर पर -यह ज़रूरी नहीं के अपडेट के लिए आप उसी पीईसी पर जाएं जहाँ आपने एनरोलमेंट किया है।  यह आप किसी भी सेंटर में जाकर करवा सकते हैं।

ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता-

आपको आधार अपडेट करने के लिए ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स जैसे प्रूफ ऑफ़ रेजिडेंस और प्रूफ ऑफ़ आइडेंटिटी लाने होंगे। यह अपडेट के बाद आपको वापस लौटा दी जाएंगी। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए आपको कलर स्कैनर से स्कैन की हुई डाक्यूमेंट्स की कॉपी की आवश्यकता होगी। इमेज क्लियर और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट का कलर्ड स्कैन होना चाहिए। सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट में 32 प्रूफ ऑफ़ आइडेंटिटी, 45 प्रूफ ऑफ़ अड्रेस, रिलेशनशिप और 15 प्रूफ ऑफ़ जन्मतिथि आते हैं। देखें लिस्ट.

अपडेट की फीस-

आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का अपडेट करने के लिए आपको 50 रूपए की फीस अदा करनी होगी। यदि आप सरकार  द्वारा तय रेट देखना चाहते हैं तो आप वेबसाइट पर चार्जेज़ चेक कर सकते हैं।

ध्यान दें

हालाँकि यह ज़रूरी नहीं कि आपके अपडेट रिक्वेस्ट डालने और डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद आपका आधार अपडेट हो ही जाए। आपके द्वारा दी गयी जानकारियां सब्जेक्ट टू वेरिफिकेशन और वेलिडेशन होती हैं, यानि कि आपके द्वारा दी गयी जानकारियों का सत्यापन किया जाता है। अगर कोई जानकारी गलत दी गयी हो या छुपाई गयी हो तो आपकी एप्लीकेशन रद्द की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :

1) PAN क्या है? कैसे बनता है पैन कार्ड और इसके लिए कैसे अप्लाई करें?
2) जीएसटी: कैसे फाइल करें जीएसटी? पढ़िए स्टेप स्टेप-बाई-स्टेप गाइड
3) मेक इन इंडिया क्या है? Make in India से जुड़ी पूरी जानकारी
4) वोकल फॉर लोकल क्या है? पढ़िए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

FAQs

Q. क्या करें अगर नहीं है अड्रेस प्रूफ?

Ans: यदि आपके पास अड्रेस प्रूफ नहीं है , तो आप अड्रेस वेरिफाइर की मदद से एक अड्रेस वेलिडेशन लेटर भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। यह लेटर आपके अड्रेस अपडेट के लिए काम कर सकता है।

Q. अड्रेस में क्या पिता/पति का नाम जोड़ा जा सकता है?

Ans:अड्रेस अपडेट करते समय आप उसमें अपने पति या पिता गार्डियन का नाम भी अपडेट कर सकते हैं। अपडेट फॉर्म में यह भरना पूरी तरह ऑप्शनल है।

Q. क्या आधार अपनी लोकल भाषा में अपडेट किया जा सकता है?

Ans: अंग्रेजी भाषा के अलावा लोकल भाषाओं में भी आधार अपडेट किया जा सकता है - आसामी, बंगाली , गुजराती, कन्नड़, ओड़िया, तमिल, तेलुगु आदि।

Q. क्या होता है ऑनलाइन अपडेट रिक्वेस्ट डालने के बाद?

Ans: अपनी ऑनलाइन अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करते ही आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होता है। यह स्क्रीन पर आने के साथ आपको आपके रेजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस के द्वारा भी भेजा जाता है। अपने आधार अपडेट को ट्रैक करने के लिए आप यहाँ क्लिक  कर अपना आधार नंबर भर सकते हैं । आपको ट्रैकिंग डिटेल्स मिल जाएंगी।

Q. अपडेट रिक्वेस्ट स्वीकृत होने बाद क्या होता है?

Ans: जैसे ही आपकी रिक्वेस्ट स्वीकृत हो जाए, आप वेबसाइट पर जाकर अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपने अपने  नाम, अड्रेस, जन्मतिथि आदि में बदलाव कराये हैं तो अपडेट होने के बाद आधार लेटर आपके दिए गए अड्रेस पर डिलीवर कर दिया जाएगा। मोबाइल नंबर /ईमेल अपडेट की स्थिति में  मोबाइल या ईमेल पर आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाता है।

आधार अपडेट होने के लिए रिक्वेस्ट के दिन से लगभग 90 दिन का समय लग जाता है।

Q. क्या आधार अपडेट के बाद बदल जाता है आधार नंबर?

Ans: आधार अपडेट करने के बाद भी आपका आधार नम्बर वही रहता है। वह कभी नहीं बदलता।