FSSAI kya hai : जानिए FSSAI और इसके मुख्य उदेश्य क्या हैं?

. 1 min read
FSSAI kya hai : जानिए FSSAI और इसके मुख्य उदेश्य क्या हैं?

किसी भी खाद्य पदार्थ का उत्पादन या उसे बेचने से पहले आपको अपनी कंपनी के खाद्य पदार्थ को FSSAI से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। या फिर आपको किसी भी खाद्य पदार्थों को लेकर मिलावट का संदेह हो तो आप उसकी शिकायत FSSAI से कर सकते हैं। फसाई का पूरा नाम 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया' है और इसका हिंदी नाम खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि, FSSAI क्या है? और क्या काम करता है? आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

FSSAI kya hai | FSSAI क्या है?

सबसे पहले तो हम यह जान लेते कि, आखिर FSSAI है क्या? बता दें, FSSAI यानी कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम साल 2006 के तहत खाने पीने की चीजों में  मिलावट पर नियंत्रण का काम करता है। इसके अलावा FSSAI सुनिश्चित करता है कि उसके द्वारा बनाए गए नियमों का पालन पूरी तरह किया जा रहा है या नहीं। बता दें, FSSAI राज्य सरकार और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के खाद्य पदार्थों से जुड़े मुद्दों को देखता है। यदि साफ शब्दों में कहे तो यह भारत की एक ऐसी एजेंसी है जो खाने पीने की चीजों के कारोबार पर नजर रखती है। ताकि कोई मिलावट का सामान मार्केट में न बेच सके। मिलावटी खाना खाने से लोग बीमार पड़ते हैं, इससे जान जाने का भी खतरा रहता है।

When was FSSAI founded | कब हुई FSSAI की स्थापना?

बता दें, फसाई की स्थापना साल 2011 अगस्त में हुई और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। वैसे तो देश में पहले से ही सुरक्षा एवं मानक अधिनियम लागू था लेकिन एक ऐसी एजेंसी की आवश्यकता थी जो शिद्दत से खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़े अधिनियम को सही रूप से लागू कर सके और और लोग भी इसके नियमों का पालन कर सकें। बता दें, पूरे देश में FSSAI के 8 ऑफिस है जो चेन्नई, कोचीन, गुवाहाटी, चंडीगढ़, मुंबई, लखनऊ, दिल्ली (मुख्य ऑफिस) और कोलकाता में स्थापित है।

Significance of FSSAI in Hindi | क्या है FSSAI के उद्देश्य?

बता दें, FSSAI का मुख्य काम यह होता है कि, वह इस बात की जांच करें कि खाद्य पदार्थों की क्वालिटी कैसी? खाद्य पदार्थ में किसी तरह का केमिकल प्रयोग तो नहीं किया गया है? इसके अलावा खाने का रंग और उसकी महक कैसी है? इस तरह और भी अन्य विकल्पों पर पूरी तरह से जांच होने के बाद ही एक विक्रेता को FSSAI खाद्य सामान बेचने की अनुमति देती है। इसके बाद FSSAI अपने अनुसार समय-समय पर होलसेल और रिटेल खाद्य पदार्थों की जांच करता है। बता दें, FSSAI प्रशिक्षण देने का भी काम करती है जिसमें वह फूड बिजनेस से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। यदि आप फूड बिजनेस करते हैं तो आप को FSSAI के इस कार्यक्रम से जरूर जोड़ना चाहिए, क्योंकि FSSAI का सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि, पूरे देश में एक सूचना नेटवर्क की स्थापना हो ताकि आम उपभोक्ता खाद्य सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के बारे में आसानी से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें। फसाई का मुख्य उद्देश्य यही है कि वह सार्वजनिक जनता और उद्योजक के बीच जागरूकता बढ़ा सकें।

Types of FSSAI license in Hindi | FSSAI लाइसेंस के प्रकार

बता दें, FSSAI के लाइसेंस तीन प्रकार के होते हैं जो मुख्य रूप से इस तरह के होते हैं।

1. बेसिक FSSAI लाइसेंस

यह लाइसेंस उन उद्योगों के लिए है जो छोटे होते हैं और जिनकी वार्षिक आमदनी 12 लाख रुपए से कम होती है। यह लाइसेंस 5 साल तक मान्य रहता है। हालांकि इसके बाद इसे अपडेट किया जा सकता है।

2. स्टेट FSSAI लाइसेंस

यह लाइसेंस विक्रेताओं के लिए है जिनकी सालाना आमदनी 12 लाख से ज्यादा की होती है। इन्हें भी 1 साल से 5 साल तक के लिए यह लाइसेंस दिया जाता है।

3. सेंट्रल FSSAI लाइसेंस

यह लाइसेंस उन विक्रेताओं के लिए है जिनकी सालाना कमाई 20 करोड़ से अधिक होती है।

document management concept with icons on virtual screen

Documents required for FSSAI License in Hindi | FSSAI लाइसेंस प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेज

FSSAI लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट देने होते हैं, जिसके बाद ही आप इस लाइसेंस को प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे जरूरी दस्तावेज?

  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी
  • पते का प्रमाण पत्र
  • आवेदक के पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक के नाम और सही पते के साथ एक अथॉरिटी लेटर

लाइसेंस बनवाने के लिए कितना देना होगा शुल्क?

बता दें, FSSAI का लाइसेंस बनवाने के लिए आपको फीस भी चुकानी पड़ती है। यदि आप स्टेट लाइसेंस लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस तरह से फीस चुकानी होगी।

  • 4 सितारा होटल के लिए इसकी फीस 5 हजार है।
  • बोर्डिंग हाउस, रेस्टोरेंट और क्लब इत्यादि के लिए 2 हजार रुपए फीस रखी गई है।
  • ऑफिस, इंस्टीट्यूट, कॉलेज और स्कूल कैंटीन सहित खाने की व्यवस्था करने वाले ऑपरेटर के लिए 2 हजार फीस रखी गई है।
  • FSSAI का लाइसेंस आने में 2 महीने का समय लगता है।
  • बता दें, फ़ूड ऑपरेटर द्वारा दिया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में दोबारा वापस नहीं होता है।

FSSAI license benefits in Hindi | क्या होते हैं FSSAI के फायदे?

  • खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के के जरिए लोगों को जहरीले पदार्थ से बचाया जा सकता है।
  • जनता तक शुद्ध खाद्य पदार्थ पहुंचाया जाता है।
  • बता दें, खानपान को सुरक्षित और खाद्य नियमों के मापदंड की एक मात्र संस्था संस्था यही है।
  • अलग-अलग खाद्य पदार्थ की सामग्री के लिए FSSAI केवल एक ही लाइसेंस प्रदान करता है
  • खाद्य पदार्थ बेचने वाले लोगों के पास FSSAI का लाइसेंस होता है तो ग्राहक अधिक जुड़ते हैं और उनके द्वारा बेचे गए माल पर भी विश्वास करते हैं।

FSSAI license ke liye apply kaise kare | कैसे करें FSSAI लाइसेंस के लिए आवेदन?

FSSAI लाइसेंस के लिए आप ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं FSSAI लाइसेंस के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया।

  • इसके लिए आप सबसे पहले FSSAI की वेबसाइट पर जाए।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा उस पर आपको एलिजिबिलिटी चेक का ऑप्शन मिलेगा। इस पर आप क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको अपना नाम, कंपनी का नाम, अपना पूरा पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड सहित सारी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको how to apply का एक विकल्प सामने आएगा उस पर आपको क्लिक करना है।
  • आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे जो सेंटर लाइसेंस, स्टेट लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन में से एक होगा। आप इसमें से किसी एक को चुन कर अप्लाई कर सकते हैं।

कितने साल की होती है FSSAI license validity?

बता दें, FSSAI लाइसेंस की वैलिडिटी केवल 5 साल की होती है। इसके बाद आपको इसे फिर से अपडेट कराना होता है। यह प्रक्रिया आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

FSSAI license ko update kaise kare | कैसे करें FSSAI लाइसेंस को अपडेट?

  • सबसे पहले FSSAI की वेबसाइट पर जाए।
  • इसके बाद आपके सामने एक लॉगइन पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना नाम और पासवर्ड डालना है और फिर अकाउंट को लॉग इन करना है।
  • अकाउंट लॉग इन करने के बाद आपके पास अप्लाई फॉर रिन्यूअल का ऑप्शन आएगा, इस पर आप क्लिक करें।
  • इस दौरान आपके पास यह मैसेज भी आएगा कि क्या आप वाकई लाइसेंस को अपडेट करना चाहते हैं, यदि हां तो आप ओके के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप जरूरी डाक्यूमेंट्स को फॉर्म में अपलोड करें और सही जानकारी के बाद सबमिट कर दें।
  • अब आपका लाइसेंस रिन्यू हो जाएगा। इसके बाद आप अपने लाइसेंस को डाऊनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
Male hand flips wooden cubes and word illegal

FSSAI से लगी अवैध कारोबार पर रोक

बता दें, FSSAI लाइसेंस शुरू होने के बाद खाने पीने की चीजों का अवैध रूप से कारोबार काफी हद तक बंद हो गया है। इतना ही नहीं बल्कि अब खाने पीने की जगह पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है और खाने की गुणवत्ता भी काफी हद तक अच्छी हो रही है। जैसा कि, हम सभी जानते हैं त्यौहार के दौरान कई मिलावटी चीजें बिकती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने FSSAI लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू की है। जो लोग खाद्य पदार्थ में मिलावट करते हैं FSSAI उनके खिलाफ छापा मारकर सख्त कार्यवाही करती है, ताकि मिलावटी खाना खाने से लोगों को बचाया जा सके।

Conclusion

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, FSSAI का काम करना इतना आसान नहीं है, क्योंकि हम तक पोषण युक्त खाना और साफ सुथरा खाद्य पदार्थ पहुंचाने के लिए FSSAI अधिकारी काफी मेहनत करते हैं। ऐसे में आपका दायित्व है कि, आप FSSAI द्वारा दिए जाने वाले नियमों का पालन करें और FSSAI द्वारा दी गई अनुमति वाली ही चीजों का सेवन करें। यदि आप एक खाद्य पदार्थ के उद्योगी है और आपके पास अभी तक लाइसेंस नहीं है तो पहले आप इसके लिए अप्लाई करें। आप चाहे तो FSSAI से ईमेल, फेसबुक, टि्वटर, FSSAI APP के जरिए जुड़ सकते हैं। इसके माध्यम से आप घटिया भोजन, असुरक्षित भोजन, मिलावटी खाना, खाने में गलत तरह का लेबल लगाना और लोगों को भ्रमित करने वाले दावों जैसे विज्ञापनों के बारे में FSSAI से आप अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

1) घर बैठे बिज़नेस कैसे शुरू करें?
2) घर पर कैसे शुरू करें कुकिंग क्लासेस?
3) घर की महिलाएँ कम लागत में शुरू करें ‘टिफ़िन सर्विस’ का बिज़नेस?
4) घर से टी-शर्ट का बिजनेस कैसे शुरू करें?

5) ओके स्टाफ क्या है? कैसे ये ऐप आपका बिजनेस बढ़ाने में मदद करता है?

OkCredit के ब्लॉग के साथ पाएँ बेस्ट बिज़नेस आइडीयाज़ और बिज़नेस टिप्स कई भाषाओं में जैसे की हिंदी, अंग्रेज़ी, मलयालम, मराठी और भी कई भाषाओं में.
डाउनलोड करें OkCredit अभी और छुटकारा पाएँ रोज़ की झंझट से.
OkCredit 100% भारत में बनाया हुआ ऐप है!