मेरो रंग-रंगीलो राजस्थान की मार्केट भी हैं रंग रंगीली

. 1 min read
मेरो रंग-रंगीलो राजस्थान की मार्केट भी हैं रंग रंगीली

राजस्थान का नाम सामने आते हीं वहां के किले, महल व वीरता की कहानियां याद आने लगतीं हैं। इन असाधारण महलों, प्राचीन किलों, विशाल रेत के टीलों और जीवंत संस्कृति के लिए तो राजस्थान मशहूर है। साथ ही साथ, राजस्थान रंगीन और जीवंत बाजारों के लिए भी जाना जाता है। जो बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित करते हैं। पारंपरिक वस्तुओं का प्रदर्शन, भीड़भाड़ वाली बाजार सैलानियों के बीच में काफी लोकप्रिय हैं। इसलिए यहां दुनिया भर के सैलानी तो आते हीं हैं तथा यहां देश भर से लोग भी घूमने के लिए यहां आते हैं। क्योंकि राजस्थान में पर्यटकों को लुभाने वाले अनेक स्थान हैं। इन सैलानियों का दिल जीतने के लिए यहां की मार्केट अलग अंदाज में सजी रहतीं हैं। आइये जानते हैं यहां की मुख्य मार्केट की खास बातें:-

1. हाथी पोल बाजार

उदयपुर में हाथी पोल बाजार देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ दुकानदारों के आकर्षण का केन्द्र है। यह बाजार रंगीन जूते (जूटिस या मोजारिस), हस्तशिल्प, वस्त्र, राजस्थानी रजाई, टाई और डाई कपड़े और घर सजावट के सामान की अनगिनत वैराइटियों से सभी को लुभाता है। यह बाजार विशेष रूप से अपने पूरे राजस्थान की झलक दिखलाता है। इस बाजार में स्थानीय कलात्मकता दर्शन होते हैं। इस बाजार में बारगेनिंग यानी सौदेबाजी होती है। इसके लिए आपको तैयार और होशियार रहना होगा। वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

2. त्रिपोलिया बाजार

राजधानी जयपुर के कंवर नगर स्थित यह त्रिपोलिया बाजार अपनी शानदार लाख की ज्वैलरी और चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। इस बाजार में कशीदाकारी, बंधनी टाई और रंगे कपड़े, पीतल के बर्तन, डिजाइनर कालीन, कालीन और कई अन्य पारंपरिक वस्तुओं के लिये भी पहचानी जाती है। यह बाजार शादी-विवाह के मौसम में सबसे ज्यादा भीड़ अपनी ओर खींचता है।

3. जोहरी बाजार

जौहरी बाजार सभी प्रकार के आभूषणों की खरीदारी के लिए एक आदर्श स्थान है। स्थानीय और पर्यटकों दोनों का पसंदीदा यह बाजार सभी कीमती पत्थरों और रत्नों की बिक्री करने वाली दुकानों से भरा हुआ है। यहां पर हस्तनिर्मित आभूषण भी उचित मूल्य पर मिलते हैं। इस बाजार को पारंपरिक वस्त्रों की विशाल मंडी के रूप में जाना जाता है। यदि आप प्रामाणिक गहनों की तलाश में हैं, तो यह जगह आपके लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। इस बाजार में खाने-पीने के सामान के अनेकों अच्छे-अच्छे कई रेस्टोरेंटं और फूड स्टाल हैं। यह जोहरी बाजार, राजधानी जयपुर में ही स्थित है।

4.बापू बाजार

बापू बाजार सभी पारंपरिक राजस्थानी वस्तुओं के लिए जयपुर में एक स्थान पर खरीदारी करने का स्थान है। यह बाजार राजस्थानी वस्त्रों से लेकर हस्तशिल्प, जूते, इत्र और कपड़ों तक सब कुछ अपने में समेटे हुए है। इसलिए यहां पर जो घूमने के इरादे से भी जाता है तों कुछ न कुछ लेकर ही आता है। यह गुलाबी शहर के आकर्षक स्थलों में से एक शानदार जगह है।

5.सदर बाजार

जैसलमेर का सदर बाजार अपने अनूठे सामान के लिए मशहूर है।  यहां  मिलने वाली वस्तुओं के विशाल भंडार में स्थानीय जीवन और संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है । आपको सदर बाजार की रोमांचकारी गलियों में पेंटिंग, स्मृति चिन्ह, हस्तशिल्प, आभूषण, ऊंट के चमड़े से बने सैंडल, लकड़ी के सामान, कालीन, पारंपरिक बैग, शॉल, चांदी के सजावटी सामान, रजाई और बहुत कुछ मिल जाएगा। यहां पर इन सामान के शौकीन लोगों की भारी भीड़ हमेशा बनी रहती है।

6.नई सड़क

जोधपुर की नई सड़क सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है।  बन्धनी या बन्धेज (टाई और डाई कपड़े) के लिये यह बाजार दूर-दूर तक जानी जाती है। यहां के कपड़ों का पैटर्न, प्रिंट और डिजाइन बहुत ही आकर्षक और रंगीन हैं। यहां के कपड़े आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करते हैं । इस बाजार में पगड़ी, चमड़े का सामान, साड़ी और अन्य कई पारंपरिक वस्तुओं के लिए लोग खिंचे चले आते हैं। इस बाजार को जोधपुर का सबसे आकर्षक बाजार कहा जाता है।

Indian market with people and different shops with ancient cityscape at the background

7. कोट गेट

कोट गेट बीकानेर का  एक प्रवेश द्वार है। यह बाजार पूरे शहर में चर्चित है।  जहां सड़क के किनारे स्टालों और पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें हैं। स्थानीय हस्तशिल्प और लघु चित्रों से लेकर, खादी की वस्तुएं, ऊंट के चमड़े के उत्पाद, बर्तन और सुंदर उपहार या स्मृति चिन्ह का उम्दा संग्रह इस बाजार में हमेशा रहता है।  इस बाजार की विशिष्टता यह है कि यहां की प्राचीन वास्तुकला को इसने जीवंत बनाये रखा है।

8. बड़ा बाजार

उदयपुर का बड़ा बाजार सस्ती कीमतों पर आकर्षक सामान पाने का एकमात्र स्थान है। यहां पर पारंपरिक कपड़े और जूते, आभूषण, प्राचीन वस्तुएँ, चमड़े के सामान बहुतायत से मिलता है। इसके अलावा यहां के रेस्टोरेटं इस बाजार का प्रमुख आकर्षण हैं। यहां पर आप कुछ राजस्थानी व्यंजनों  का आनन्द ले सकते हैं। इसलिये इस बाजार में शाम के समय रौनक बढ़ जाती है। यहां आने वालों में युवाओं की संख्या अधिक रहती है।

9. पंसारी बाजार

यह जैसलमेर का सबसे पुराना बाजार है। इस बाजार ने आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक छवि को बरकरार रखा है। एथनिक वियर, पुराने हैंडीक्राफ्ट, ट्रेडिशनल फुटवियर (मोजरी), वॉल हैंगिंग और कलरफुल राजस्थानी कठपुतलियां, यहां प्रमुख आकर्षण हैंं। खरीदारी के साथ-साथ, हर नुक्कड़ पर स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन मिलता है। इससे इस बाजार में आने वालों को एक अलग ही अनुभव प्राप्त होता है।

10. सर्राफा बाजार

पुष्कर के सबसे लोकप्रिय बाजार, सर्राफा बाजार में हर समय देशी-विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। इस बाजार के राजस्थानी कपड़े, हाथ की कढ़ाई की वस्तुएं, चमड़े का सामान, चमकदार मनके की चूड़ियाँ, देवी-देवताओं की मूर्तियाँ, दीवार पर लटकने वाली वस्तुएँ, दस्तकारी की कलाकृतियाँ अपना अलग ही स्थान रखते हैं। यहां आने वाले सैलानी इस बाजार की वस्तुओं को परख कर खरीदते हैं। खरीदते समय यहां सौदेबाजी होती है।

11. महात्मा गांधी रोड

पारंपरिक राजस्थानी उत्पादों और स्वादिष्ट खाने के लिए बीकानेर में एमजी रोड है। यहां पर आपको आभूषण की अनेकों वैराइटियां मिल जायेंगी। इस बाजार में पारंपरिक सामान से लेकर वस्त्र, हस्तशिल्प, जूते आकर्षक दामों पर मिल जायेंगे लेकिन इसके लिए आपको सौदेबाजी करनी होगी।

12. दरगाह बाजार

यदि आप अजमेर आते हैं, तो आपको दरगाह बाजार जाना चाहिए क्योंकि यह शहर का दिल है।  यह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती शरीफ के काफी करीब स्थित है। जो कोई भी ख्वाजा मोइनुद्दीन की दरगाह पर जाता है, उसे सिर ढकने के लिए कपड़ा, माला, अगरबत्ती और अन्य वस्तुओं खरीदना पड़ता है। दरगाह बाजार में यह सब चीजें उपलब्ध है। इसके अलावा बाजार में, आपको आकर्षक कपड़े, बिस्तर की चादरें, टेबल क्लॉथ, और टाई और डाई तकनीक से बनी अन्य वस्तुएँ मिलतीं हैं जो राजस्थान का अभिन्न अंग है।

13. नाला बाजार - एक व्यस्त शॉपिंग हब

यदि आप एक दुकानदार हैं, तो आपको नाला बाजार अवश्य जाना चाहिये।  यह अजमेर की संपूर्णता का बाजार है। यहां की दुकानों में कपड़ों के अलावा लकड़ी, चांदी के गहने मिलते हैं।  जब आप नाला बाजार के बाजार क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो आपको अजमेर की संस्कृति और परंपराओं के दर्शन हो जाते हैं। यहां पर आपको नागराई जूते भी मिलेंगे जो राजस्थान में काफी लोकप्रिय हैं।

14. चुड़ी बाजार

राजस्थान चूड़ियों के लिए काफी मशहूर है। अजमेर के चूड़ी बाजार में, आपको कंगन के सेट मिलेंगे। उम्दा डिजाइन वाले कंगन हर रंग में मिलते हैं। मंत्रमुग्ध करने वाले ये सुंदर कड़े काफी सस्ते भी होते हैंं। आप कंगन और अन्य गहनों के साथ-साथ चूड़ी की माला भी खरीद सकते हैं। इसके अलावां झुमके, कंगन, नाक के छल्ले, अंगूठियां आदि भी यहां मिलते हैं। यह बाजार निस्संदेह अजमेर में खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

sale of indian souvenirs at the market

15. महिला मंडी - सजावटी बिंदियां, पारंपरिक कपड़े और अधिक

यदि आप एक महिला हैं या आप एक महिला के साथ अजमेर जा रहे हैं, तो आपको अवश्य ही महिला मंडी जाना चाहिये। यह बाजार अपने नाम को सही साबित करता है । इस बाजार महिलाओं को पसंद का सभी सामान मिलता है। कपड़ों से लेकर दुपट्टों तक और गहनों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन के सामानों का विशाल भंडार मिल जायेगा। इस बाजार में कई अन्य वस्तुओं की भी  दुकानें हैं, जहां आप विश्व प्रसिद्ध राजस्थानी टाई, डाई दुपट्टा खरीद सकते हैं। आपको ये दुपट्टे कई रंगों में मिलेंगे जो न केवल आपके भारतीय कपड़ों बल्कि पश्चिमी परिधानों को भी सूट करेंगे।

16. सिटी स्क्वायर मॉल

यदि आप अपनी शहर की जीवनशैली के लिए आवश्यक वस्तुएं चाहिये तो आपको अजमेर में स्थित सिटी स्क्वायर मॉल का दौरा करना चाहिए । यह मॉल  न केवल देखने के लिए भव्य है, बल्कि यह उन दुकानों से भरा है, जो आपकी मनपसंद खरीदारी की लालसा को पूरा करेंगी। यहां पर सभी प्रकार के ब्रांडेड कपड़ों का विशाल भंडार मिलेगा। इसके अलावा, आप मॉल में  जूते, सौदर्य प्रसाधन व अन्य जरूरत का सामान भी आसानी से पा सकते हैं।  दुकानों के अलावा, मॉल के पास अजमेर में एकमात्र मल्टीप्लेक्स भी है, जहां आप एक फिल्म भी देख सकेंगे। मॉल में कई रेस्तरां स्थित हैं, जहां आप अपने प्रियजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकते हैं। यह मॉल एफ ब्लॉक, मकरवाली रोड, पंचशील नगर, अजमेर में स्थित है।

यह भी पढ़ें :

1) इंदौर की लोकप्रिय मार्केट
2) पुणे की कुछ लोकप्रिय मार्केट
3) गोवा की लोकप्रिय मार्केट
4) कोलकाता के 9 लोकप्रिय मार्केट्स

5) ओके स्टाफ क्या है? कैसे ये ऐप आपका बिजनेस बढ़ाने में मदद करता है?

OkCredit के ब्लॉग के साथ पाएँ बेस्ट बिज़नेस आइडीयाज़ और बिज़नेस टिप्स कई भाषाओं में जैसे की हिंदी, अंग्रेज़ी, मलयालम, मराठी और भी कई भाषाओं में.
डाउनलोड करें OkCredit अभी और छुटकारा पाएँ रोज़ की झंझट से.
OkCredit 100% भारत में बनाया हुआ ऐप है!