यहाँ पढ़ें फ़ास्टटैग को ऑनलाइन रीचार्ज कैसे करें हिंदी में

. 1 min read
यहाँ पढ़ें फ़ास्टटैग को ऑनलाइन रीचार्ज कैसे करें हिंदी में

फ़ास्टटैग रिचार्ज एक ऐसी सुविधा है, जिसने टोल प्लाजाओं पर दीए जाने वाले टैक्स को आसान बना दिया है। फ़ास्टटैग रीचार्ज से आपको टोल प्लाज़ा पर रुके बिना ही अपना Tax जमा करने की Facility मिलती है। बस इसके लिए आपको अपने वाहन पर फ़ास्टटैग लगाना पड़ता है और उसे रिचार्ज करना पड़ता है। लेकिन अभी भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें यह नहीं पता कि फ़ास्टटैग क्या है और फ़ास्टटैग रिचार्ज कैसे करते हैं।

इसलिए यह पोस्ट हम उन्हीं लोगों के लिए लेकर आए हैं, जो फ़ास्टटैग के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि फ़ास्टटैग क्या है, फ़ास्टटैग से रिचार्ज कैसे करें। साथ ही फ़ास्टटैग से सम्बन्धित और भी जानकारी देने वाले हैं। तो फ़ास्टटैग के बारे में पूरी तरह से जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा ज़रूर पढ़ें।

Fastag kya hota hai | फ़ास्टटैग क्या होता है? :

फ़ास्टटैग क्या है यह जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि टोल प्लाज़ा क्या है और यहां पर कौन सा टैक्स लिया जाता है। तो हम आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने वाहन को ले जाने के लिए सरकार लोगों से टैक्स लेती है। इस टैक्स को वसूलने के लिए ही वह हर हाईवे पर टोल प्लाज़ा बनवाती है। टोल प्लाज़ा पर पहले लोगों से कैश के रूप में टैक्स लिया जाता था। लेकिन लोगों की लंबी लाइन और उनके समय की बर्बादी को देखते हुए, सरकार ने फ़ास्टटैग की तकनीक अपनाई।

यह एक ऐसी सुविधा है, जिसमें लोगों को टोल प्लाज़ा पर टैक्स देने के लिए रुकना नहीं पड़ता। टोल प्लाज़ा से गुजरते ही आपका टैक्स ऑटोमेटिकली आपके एकाउंट से कट जाता है। इस ऑनलाइन सुविधा के लिए पहले आपको रजिस्टर करना पड़ता है और अपने चार पहिया वाहन में फ़ास्टटैग लगाना पड़ता है। फिर आप कैश की बजाए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं और बिना टोल प्लाज़ा पर रुके अपना टैक्स चुका सकते हैं।

Hand paying toll way on the road

Fastag kaise kaam karta hai | फ़ास्टटैग कैसे काम करता है? :

फ़ास्टटैग के काम करने का तरीका बहुत ही बेहतरीन है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने वाहन की विंडस्क्रीन में फ़ास्टटैग लगाना पड़ता है, जिसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) लगा होता है। जब आपकी गाड़ी टोल प्लाज़ा के पास आ जाती है तो टोल प्लाज़ा पर लगा सेंसर आपके विंडस्क्रीन में लगे फ़ास्टटैग को पहचान लेता है और आपके फ़ास्टटैग एकाउंट से उस टोल प्लाज़ा पर लगने वाले टैक्स को काट लेता है।

इस तरह से आप टोल प्लाज़ा पर बिना रुके अपना टैक्स भर देते हैं। यह एक Prepaid Recharge की तरह कार्य करता है। फ़ास्टटैग Account में Balance खत्म होने पर आपको इसे रीचार्ज करना पड़ता है। फ़ास्टटैग की Validity 5 वर्ष की होती है। यानी 5 साल के बाद आपको फिर से अपने वाहन में फ़ास्टटैग लगवाना पड़ेगा।

आज देश में फ़ास्टटैग रिचार्ज की सुविधा सभी अच्छे Banks में मिलती है। इसके अलावा आप Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे वॉलेट का यूज़ करके भी अपना फ़ास्टटैग Recharge कर सकते हैं। आइए नीचे हम विस्तार से जानते हैं कि फ़ास्टटैग से रिचार्ज कैसे करें।

Fastag recharge kaise karein | फ़ास्टटैग रिचार्ज कैसे करें? :

फ़ास्टटैग को रिचार्ज करना बेहद आसान है। और इसे रिचार्ज करने का सबसे बढ़िया तरीका है फ़ास्टटैग App। जिसके द्वारा आप बड़ी ही आसानी से किसी भी बैंक से इश्यू किए गए फ़ास्टटैग को रिचार्ज कर सकते हैं। यह फ़ास्टटैग IHMCL का एक ऑफिशियल ऐप है, जो आपको Play Store में मिलेगा। फ़ास्टटैग किस बैंक से इश्यू हुआ है, इसका पता न होने पर भी आप आराम से इसके द्वारा अपना फ़ास्टटैग Recharge कर सकते हैं। आइए आगे जानते हैं फ़ास्टटैग Application से फ़ास्टटैग रिचार्ज करने का पूरा तरीका।

फ़ास्टटैग ऐप से रिचार्ज कैसे करें? :

Step - 1 : सबसे पहले आप Google Play Store से फ़ास्टटैग ऐप  Install करें।

Step - 2 : अब आप ऐप को ओपन  करें और उसमें Recharge Via UPI के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step - 3 : उस ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात् आपको वहां पर बहुत सारे Banks की List Show करेगी। आपको उसमें से अपने फ़ास्टटैग प्रोवाइडर बैंक को सेलेक्ट करना है।

Step - 4 : अब आपको अपनी गाड़ी का Vehicle Number डालकर Submit करना है।

Step - 5 : इतना करने के बाद आपको VPA दिखाई देगा, जो आपकी गाड़ी के नंबर और Issuer बैंक द्वारा बनाया गया UPI एड्रेस है। अब आपको Validate पर क्लिक करना है। यहां पर फ़ास्टटैग बैंक आपके गाड़ी के नंबर को Verify करेगा। वेरिफाई होने के बाद ग्रीन टिक का निशान लग जाएगा।

Step - 6 :  अब आपको फ़ास्टटैग रिचार्ज Amount डालना है।

Step - 7 : Amount डालने के बाद Pay Now पर क्लिक करें। क्लिक करने पर आपको UPI ऐप नज़र आएंगे, जिनमें से आपको अपनी मनपंसद का ऐप सेलेक्ट करके पेमेंट करना है।

Paytm से फ़ास्टटैग रीचार्ज कैसे करें? -

Step - 1 : सबसे पहले आपको Paytm Mobile App में या फिर वेबसाइट पर जाना है। और वहां पर सर्च करना है फ़ास्टटैग रीचार्ज।

Step - 2 : अब आपको फ़ास्टटैग रिचार्ज पेज पर उस बैंक को सेलेक्ट करना है, जिससे आपने अपना फ़ास्टटैग इश्यू कराया है।

Step - 3 : अब आपको अपनी गाड़ी का Vehicle Number डालना है। Vehicle नंबर को आपको बिना Space दिए डालना है।

Step - 4 : इतना करने के बाद आप अपने Wallet, Paytm Payment Bank या Card द्वारा पेमेंट करके फ़ास्टटैग रिचार्ज कर सकते हैं। जिसके बाद आपका फ़ास्टटैग टोल प्लाज़ा के टैक्स भरने के लिए तैयार हो जाएगा।

PhonePe से फ़ास्टटैग रिचार्ज कैसे करें? :

Step - 1 : सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में PhonePe एप को ओपन करना है।

Step - 2 : अब आपको होम पेज पर Recharge and Pay All Bills के ऑप्शन में जाकर See All के टैब पर क्लिक करना है।

Step - 3 : अब आपको यहां फ़ास्टटैग रिचार्ज के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step - 4 : क्लिक करने के बाद आपको अपना बैंक सेलेक्ट करना है।

Step - 5 : अब आपको यहां पर अपनी गाड़ी का Number डालना है और Confirm के बटन पर क्लिक करना है।

Step - 6 : इतना करने पर आपके सामने आपके फ़ास्टटैग Account की सारी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

Step - 7 : अब आपको वह बैंक सेलेक्ट करना है, जिससे आपको अपना फ़ास्टटैग रिचार्ज करना है।

Step - 8 : बैंक सेलेक्ट करने के बाद अब आपको Pay Bill पर क्लिक करना है।

Step - 9 : फिर आप Recharge Amount डालें।

Step - 10 : आखिर में आपको पेमेंट करने के लिए अपना Pin Number डालना होगा।

इतना करने के बाद आपका फ़ास्टटैग रिचार्ज कंप्लीट हो जाएगा।

गूगल पे (Google Pay) से फ़ास्टटैग रिचार्ज कैसे करें? :

गूगल पे से अपने फ़ास्टटैग को रिचार्ज करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फ़ॉलो करने हैं -

Step - 1 : सबसे पहले आपको अपना Google Pay App ओपन कर लेना है।

Step - 2 : अब आपको New पर टैप करना है।

Step - 3 : फिर आपको Suggested Businesses में जाना है और More के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अगर वहां आपको फ़ास्टटैग लिस्ट नहीं दिखती है तो आप फिर से More पर क्लिक करें।

Step - 4 : अब आपको फ़ास्टटैग और Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step - 5 : इतना करने के बाद आपको अपने फ़ास्टटैग बैंक को चुनना होगा।

Step - 6 : उसके बाद आपको अपनी गाड़ी का नंबर डालना है, और फ़ास्टटैग ऐड हो जाएगा।

Step - 7 : इतना करने के पश्चात् आप Google Pay से अपने फ़ास्टटैग को रिचार्ज करके उसे Toll के लिए Ready कर सकते हैं।

toll station

Fastag ke fayde | फ़ास्टटैग के फ़ायदे :

फ़ास्टटैग के बहुत अधिक फायदे हैं। इसके द्वारा आप ऑनलाइन अपने टोल का भुगतान कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, इसके अलावा भी फ़ास्टटैग Recharge से काफ़ी लाभ होते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं -

  • पहले जहां टैक्स भरने के लिए टोल प्लाज़ा पर गाड़ियों की लंबी लंबी लाइन लगी रहती थी। वहीं अब फ़ास्टटैग के कारण उन परेशानियों से लोगों को राहत मिल गई।
  • भीड़ की वजह से लोगों का समय खराब होता था और कैश देने की वजह से छुट्टे पैसों की समस्या होती थी। लेकिन फ़ास्टटैग ने लोगों की इन दिक्कतों को भी हल कर दिया है।
  • फ़ास्टटैग तकनीक के कारण आपका Time तो बचता ही है। साथ ही साथ आपके पैट्रोल व डीजल की भी बचत होती है।
  • फ़ास्टटैग में आपको SMS द्वारा कटे हुए Balance की जानकारी भी मिलती है। जैसे आप अगर किसी टोल प्लाज़ा से गुजरते हैं तो वहां पर आपके Toll के पैसे कटेंगे, इसकी जानकारी आपको SMS द्वारा मिल जाएगी। इससे आपको पता चलेगा कि आपके किस समय कितने पैसे कटे हैं।
  • फ़ास्टटैग Recharge करने से आपको इसमें कैशबैक की सुविधा भी मिलती है। रिचार्ज करने के कुछ समय के बाद आपके Account में कुछ पैसे आपको Cashback के रूप में वापस भी मिलते हैं। लेकिन टोल प्लाज़ा पर ऐसा नहीं होता था। वहां पर आपको ऐसा कोई भी Profit नहीं मिलता था।
  • फ़ास्टटैग होने का फायदा यह भी है कि आप इसे अपने घर बैठे रिचार्ज कर सकते हैं और टोल के लिए Ready हो सकते हैं।

यह भी पढ़े:

1) जानें आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें हिंदी में
2) Aadhar Card se loan kaise milega: पूरा तरीका यहाँ देखें
3) एक छोटे व्यवसाय के लिए एक ऑपरेटिंग बजट की अहमियत
4) नये इन्कम टैक्स ई-पोर्टल से करदाताओं को मिलने वाले फायदे

OkCredit के ब्लॉग के साथ पाएँ बेस्ट बिज़नेस आइडीयाज़ और बिज़नेस टिप्स कई भाषाओं में जैसे की हिंदी, अंग्रेज़ी, मलयालम, मराठी और भी कई भाषाओं में.
डाउनलोड करें OkCredit अभी और छुटकारा पाएँ रोज़ की झंझट से.
OkCredit 100% भारत में बनाया हुआ ऐप है!