सबसे अच्छा डिजिटल बही खाता और उधार लेजर ऐप | OkCredit
1 करोड़+ भारत के दुकानदारों का भरोसेमंद उधार खाता ऐप

डिजिटल उधार बही खाता ऐप उधार लिखो।
याद दिलाओ।
वसूल करो।

★★★★★ 4.6 1 करोड़+ दुकानदारों की पसंद, Google Play पर

दुकान का उधार खाता अब आपके फोन में — हर उधार और पेमेंट एंट्री 100% सेफ और सिक्योर। ऑटोमैटिक पेमेंट रिमाइंडर से पैसा वसूल करें 3 गुना जल्दी। बिल्कुल फ्री, हमेशा के लिए।

1लिखो
2याद दिलाओ
3वसूल करो
1 करोड़+ऐप डाउनलोड
4.6★Google Play रेटिंग
2,800+भारत भर के शहर
11भारतीय भाषाएँ
दमदार फीचर्स

खाता संभालने के लिए सब कुछ

पेपर बही खाता 10 सेकंड में डिजिटल। दुकान चलाने के लिए जो भी चाहिए — सब फ्री।

ऑटोमैटिक पेमेंट रिमाइंडर

हर बकाया बैलेंस पर ग्राहक को अपने आप SMS रिमाइंडर जाता है — और एक टैप में WhatsApp पर पेमेंट लिंक के साथ याद दिलाइए। बिना माँगे पैसा वसूल।

QR से तुरंत UPI पेमेंट

ग्राहक रिमाइंडर में QR स्कैन करके GPay, PhonePe, BHIM या Paytm से तुरंत पे कर सकता है। पेमेंट आते ही खाता अपने आप अपडेट।

A

11 भाषाओं में

हिंदी, अंग्रेज़ी, हिंग्लिश, मराठी, गुजराती, बंगाली, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी — अपनी भाषा में खाता चलाइए।

100% सेफ और सिक्योर

हर एंट्री का ऑनलाइन बैकअप। फोन खो जाए या बदल जाए — लॉगिन कीजिए और पूरा खाता वापस। डेटा सिर्फ आपके और आपके ग्राहक के बीच।

रिपोर्ट और स्टेटमेंट

किसी भी ग्राहक का पूरा हिसाब, महीने की कलेक्शन रिपोर्ट और अकाउंट स्टेटमेंट — PDF में डाउनलोड करके शेयर कीजिए।

₹0

हमेशा के लिए फ्री

अनलिमिटेड ग्राहक, अनलिमिटेड एंट्री, रिमाइंडर और बैकअप — सब कुछ बिल्कुल फ्री। कोई छुपा हुआ चार्ज नहीं।

शुरू करना आसान है

बिना अकाउंटिंग जानकारी, 2 मिनट में सेटअप

न ट्रेनिंग चाहिए, न अकाउंटेंट। जैसे पेपर खाता लिखते थे, वैसे ही — बस डिजिटल।

स्टेप 1

ऐप डाउनलोड करें

Google Play या App Store से फ्री डाउनलोड। सिर्फ मोबाइल नंबर से लॉगिन — न फॉर्म, न डॉक्युमेंट।

स्टेप 2

ग्राहक जोड़ें

फोन के कॉन्टैक्ट से सीधे ग्राहक जोड़िए। ग्राहक को ऐप की ज़रूरत नहीं — उसे SMS से हिसाब मिलता रहेगा।

स्टेप 3

पहली एंट्री लिखें

उधार दिया या पेमेंट मिला — रकम लिखिए, हो गया। बाकी सब (बैकअप, रिमाइंडर, हिसाब) ऐप खुद संभाल लेगा।

✓ ऑफलाइन भी काम करता है ✓ 24/7 WhatsApp सपोर्ट ✓ पर्सनल उधार खाता — दोस्तों और परिवार के लिए भी ✓ PDF स्टेटमेंट डाउनलोड और शेयर
हर धंधे के लिए

आपके बिज़नेस के लिए बना है OkCredit

किराना से ज्वेलरी तक — जहाँ भी उधार चलता है, वहाँ OkCredit चलता है। भारत की 50+ बिज़नेस कैटेगरी के दुकानदार रोज़ अपना खाता OkCredit पर लिखते हैं।

किराना और जनरल स्टोर

रोज़ के घर-घर के ग्राहकों का उधार खाता। महीने के आखिर में एक टैप पर सबको रिमाइंडर — किराना स्टोर का सबसे लोकप्रिय खाता ऐप।

मोबाइल और एक्सेसरीज़

रिचार्ज, रिपेयर और एक्सेसरीज़ की छोटी-बड़ी उधारी का पक्का हिसाब। मोबाइल शॉप के फास्ट-मूविंग बिज़नेस के लिए 10-सेकंड एंट्री।

इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज़

बड़े टिकट साइज़ की उधारी पर ड्यू डेट और ऑटोमैटिक रिमाइंडर। EMI जैसी किस्तों का रिकॉर्ड एक ही ग्राहक पेज पर।

मेडिकल और फार्मेसी

रेगुलर मरीज़ों की महीने भर की दवाइयों का खाता। प्राइवेट और सिक्योर — हर ग्राहक का हिसाब सिर्फ उसी के साथ शेयर होता है।

कपड़े और फुटवियर

सीज़न और शादी के समय की लंबी उधारी लिस्ट अब फोन में। ग्राहक-वार बैलेंस देखिए और कलेक्शन 3 गुना जल्दी कीजिए।

ज्वेलरी

भारी रकम, पुराने रिश्ते — दोनों का ध्यान। हर ट्रांज़ैक्शन का डिजिटल रिकॉर्ड, तारीख, नोट और ऑटोमैटिक कन्फर्मेशन SMS के साथ।

हार्डवेयर और बिल्डिंग मटीरियल

ठेकेदार और मिस्त्री की चलती उधारी का साफ रिकॉर्ड। साइट-वार नोट्स के साथ हर डिलीवरी की एंट्री, हर पेमेंट का प्रूफ।

डेयरी और दूध सप्लाई

रोज़ का दूध, महीने का हिसाब। रोज़ाना एंट्री सेकंडों में, और महीने के पहले दिन सब ग्राहकों को एक साथ रिमाइंडर।

होलसेल और डिस्ट्रीब्यूशन

रिटेलर को माल, उधार पर — सप्लायर खाता भी साथ में। देना और लेना दोनों एक ऐप में, स्टेटमेंट PDF के साथ।

…और 50+ बिज़नेस कैटेगरी — ऑटो पार्ट्स, सैलून, टेलर, स्टेशनरी, सब्ज़ी, रेस्टोरेंट और बहुत कुछ।

पूरे भारत में

2,800+ शहरों के दुकानदारों का OkCredit

कश्मीर से कन्याकुमारी तक — हर राज्य, हर शहर, हर गली की दुकान पर OkCredit का खाता चलता है।

टॉप स्टेट
ताज महल, आगरा

उत्तर प्रदेश में उधार खाता ऐप

UP OkCredit के सबसे बड़े राज्यों में से है। लखनऊ के किराना स्टोर से कानपुर के गारमेंट बाज़ार और वाराणसी की गलियों तक — लाखों एंट्री रोज़ UP के दुकानदार OkCredit पर लिखते हैं, हिंदी और हिंग्लिश में।

लखनऊ कानपुर वाराणसी आगरा मेरठ गोरखपुर प्रयागराज
टॉप स्टेट
हवा महल के सामने जयपुर का बाज़ार

राजस्थान में उधार खाता ऐप

जयपुर के ज्वेलरी बाज़ार, जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर और कोटा के हॉस्टल-साइड किराना स्टोर — राजस्थान के व्यापारी अपनी उधारी का हिसाब OkCredit पर रखते हैं, पुराने बही खाते की जगह।

जयपुर जोधपुर उदयपुर कोटा बीकानेर अजमेर अलवर
और इन राज्यों में भी दुकानदारों का भरोसा: महाराष्ट्र बिहार मध्य प्रदेश गुजरात पश्चिम बंगाल दिल्ली NCR पंजाब हरियाणा कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना ओडिशा
दुकानदारों का प्यार

जो OkCredit चलाते हैं, वो क्या कहते हैं

★★★★★
"Using the app from past 2 years. Very much useful to us. Best thing is avoiding papers and pens and calculators for to track the credits given to the customers and sending reminders to them."
N
N S N Murthy NagubandiGoogle Play · Feb 2025 · 142 logon ko helpful laga
★★★★★
"It's super easy to use, helps me keep track of my customers' payments, and saves me a lot of time. I love how everything is organized and I get reminders for pending payments. Highly recommended for small business owners."
S
ShivamGoogle Play · Jun 2025 · 116 logon ko helpful laga
★★★★★
"Excellent app for shopkeepers and small businesses! Okay Credit has made it super easy to manage my daily transactions. No paperwork, no hassle — everything is recorded safely on my phone. It's fast, reliable, and 100% free. A must-have app for every small business owner."
I
Indian Fast UnlockGoogle Play · Jul 2025 · 119 logon ko helpful laga
★★★★★
"Ye app bahot hi badiya he mujhe ab bill book dekhne ki jarurat hi nahi padti jisne jaha hisab pucha wahi bata diya."
S
Shubham SinghGoogle Play · Jun 2026
★★★★★
"Okcredit is amazing app for credit transactions of business. It is very easy to use and absolutely free. Working very smoothly without any errors and hurdle. Customer queries get solved very quickly and accurately."
J
Jitendra KumawatGoogle Play · Sep 2020 · 25 logon ko helpful laga
★★★★★
"OkCredit is your online ledger/khata book to keep customer dues balances after sales on credit. Its WhatsApp like simple interface and experience makes it very easy to track credit (उधार) account balances for shop owners and also sends a balance alerts to the customers."
M
Meraj KhanGoogle Play · Jul 2020 · 5 logon ko helpful laga
★★★★★
"OkCredit is Excellent Application for My Small Scale Business. It is very easy to use and understand also."
C
Chetan ShahareGoogle Play · Jun 2026
★★★★★
"One of the best Credit App i've ever seen till date... Proper sms is sent when you add credit or advance in the name of customers. The most fabulous thing of OkCredit is its UI. You can use this app even you're illiterate."
R
Roman BerliGoogle Play · Aug 2020 · 6 logon ko helpful laga
★★★★★
"Best app for detailed bill payment given and taken with minimum cost. Also Web option given good experience."
K
Kuldeep JangraGoogle Play · Mar 2026
★★★★★
"Your hisab kitab book data is always available to you just a few taps away. Even if you lose your phone, just login with a verified phone number in the new phone to get the same data and settings."
S
Saguki GuruGoogle Play · Aug 2020
★★★★★
"Best app for genral use like house wife, salary person and also small buisness man, last 3 year use best app."
D
Dinesh PatelGoogle Play · Mar 2026
★★★★★
"Best Experience. It is a very good application, you can easily manage the money given on the loan thanks for this application."
V
Vishwajeet SinghGoogle Play · Feb 2026

ये असली Google Play रिव्यू हैं — 4 लाख+ रेटिंग के साथ सब रिव्यू पढ़ें →

YouTube पर

क्रिएटर्स ने OkCredit आज़माया — ये रहा उनका रिव्यू

इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स के ट्यूटोरियल और ईमानदार रिव्यू — हमने बनवाए नहीं, उन्होंने खुद बनाए।

OkCredit का ऑफिशियल YouTube चैनल

ऐप ट्यूटोरियल, बिज़नेस आइडिया और दुकान चलाने के टिप्स — सब कुछ आपकी भाषा में। सब्सक्राइब कीजिए और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाइए।

ऐप ट्यूटोरियल बिज़नेस टिप्स बिज़नेस आइडिया
YouTube पर देखें →
उधार खाता गाइड

पेपर बही खाते से डिजिटल खाते तक

वही पुराना खाता, वही तरीका — बस रजिस्टर की दिक्कतें हटा दीं।

पुराना तरीका

पेपर बही खाता

रजिस्टर खो गया या भीग गया — पूरा हिसाब गया
एंट्री पर झगड़ा — ग्राहक के पास कोई प्रूफ नहीं
हर ग्राहक को खुद याद रखकर रिमाइंडर देना
वसूली के लिए घर-घर के चक्कर, अजीब बातचीत
फ्री
नया तरीका

OkCredit डिजिटल खाता

हर एंट्री का ऑटोमैटिक ऑनलाइन बैकअप — फोन बदले, खाता वही
हर एंट्री पर ग्राहक को SMS — पक्का प्रूफ, झगड़ा खत्म
ऑटोमैटिक पेमेंट रिमाइंडर — आपको याद रखने की ज़रूरत नहीं
UPI से तुरंत पेमेंट, सीधे खाते में रिकॉर्ड — डिफॉल्टर ट्रैकिंग के साथ
उधार उधार · credit ग्राहक को उधार पर दिया सामान या पैसा — जो वापस मिलना है
जमा जमा · payment ग्राहक से मिला पेमेंट — उधार के बदले या एडवांस
बही खाता बही खाता · ledger पारंपरिक रजिस्टर जिसमें दुकान का लेन-देन लिखा जाता है
हिसाब हिसाब · balance एक ग्राहक का नेट बैलेंस — कितना देना, कितना लेना

OkCredit एक फ्री डिजिटल बही खाता और उधार लेजर ऐप है — भारत के दुकानदारों, किराना स्टोर और होलसेलर के लिए, पेपर रजिस्टर की पूरी जगह। फ्री में शुरू कीजिए, कभी भी अपग्रेड कीजिए: प्रीमियम प्लान देखिए, सवाल-जवाब पढ़िए, या संपर्क कीजिए

आपके सवाल

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बही खाता ऐप क्या होता है?

बही खाता ऐप पारंपरिक भारतीय हिसाब-किताब की किताब (बही खाता) का डिजिटल रूप है, जिसमें दुकानदार ग्राहक का उधार और जमा लिखते हैं। OkCredit पेपर रजिस्टर की जगह एक फ्री ऐप देता है: हर एंट्री ऑनलाइन सुरक्षित रहती है, ग्राहक को अपने आप कन्फर्मेशन मिलता है, और आप कभी भी देख सकते हैं कि किस पर कितना बकाया है।

क्या OkCredit इस्तेमाल करना फ्री है?

हाँ। OkCredit का बेसिक प्लान फ्री है — अनलिमिटेड ग्राहक, अनलिमिटेड एंट्री, रिमाइंडर और ऑनलाइन बैकअप। प्रीमियम प्लान में ऐड-फ्री इस्तेमाल, मल्टी-डिवाइस एक्सेस, GST बिलिंग, अनलिमिटेड SMS रिमाइंडर और प्रायोरिटी सपोर्ट मिलता है। पूरी जानकारी okcredit.in/pricing पर देखें।

OkCredit उधार जल्दी वसूलने में कैसे मदद करता है?

OkCredit आपके ग्राहकों को अपने आप पेमेंट रिमाइंडर भेजता है, और आप एक टैप में WhatsApp पर पेमेंट लिंक के साथ रिमाइंडर भेज सकते हैं — यानी सामने जाकर पैसा माँगने की ज़रूरत नहीं। ग्राहक UPI (GPay, PhonePe, BHIM, Paytm) से तुरंत पे कर सकता है, और पेमेंट अपने आप आपके खाते में दर्ज हो जाता है।

OkCredit किस तरह के बिज़नेस इस्तेमाल करते हैं?

भारत भर की 50+ बिज़नेस कैटेगरी OkCredit इस्तेमाल करती हैं — किराना और जनरल स्टोर, मोबाइल और एक्सेसरीज़ की दुकानें, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल स्टोर और फार्मेसी, कपड़े और फुटवियर, ज्वेलरी, हार्डवेयर, डेयरी और दूध सप्लाई, होलसेल और डिस्ट्रीब्यूशन, और भी बहुत कुछ। जो भी बिज़नेस उधार पर बेचता है, वो OkCredit से अपना उधार खाता संभाल सकता है।

भारत में OkCredit कहाँ-कहाँ इस्तेमाल होता है?

OkCredit भारत के 2,800+ शहरों में इस्तेमाल होता है, खासकर उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा), राजस्थान (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा), महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली NCR और अन्य जगहों पर। ऐप 11 भारतीय भाषाओं में चलता है, इसलिए यह हर इलाके के बिज़नेस के लिए फिट बैठता है।

क्या OkCredit में मेरा खाता डेटा सुरक्षित है?

हाँ। आपका डेटा ऑनलाइन और आपके फोन दोनों में बैकअप रहता है, इसलिए फोन खो जाए या बदल जाए, तो भी लॉगिन करके पूरा खाता वापस पा सकते हैं। एंट्री आपके और संबंधित ग्राहक के अलावा कोई नहीं देख सकता।

क्या OkCredit ऑफलाइन काम करता है?

हाँ। OkCredit इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी काम करता है, इसलिए कमज़ोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी आप उधार और पेमेंट एंट्री कर सकते हैं। फोन दोबारा ऑनलाइन आते ही आपकी एंट्री अपने आप सिंक और बैकअप हो जाती हैं।

क्या मैं OkCredit कंप्यूटर पर चला सकता हूँ?

हाँ। Android और iOS ऐप के अलावा, आप किसी भी ब्राउज़र से web.okcredit.in पर अपना खाता चला सकते हैं — दुकान के काउंटर पर डेस्कटॉप या लैपटॉप के लिए बहुत काम का।

आज ही अपनी दुकान का खाता डिजिटल बनाइए

2 मिनट में सेटअप। बिल्कुल फ्री। 1 करोड़+ दुकानदारों के साथ जुड़िए।